Home Blog राज्योत्सव का भव्य आगाज मुख्य अतिथि भोजराज नाग ने किया जिला स्तरीय...

राज्योत्सव का भव्य आगाज मुख्य अतिथि भोजराज नाग ने किया जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ

0

The grand inauguration of the State Festival was done by the Chief Guest Bhojraj Nag.

25 वर्षो की प्रगति और विकास की गौरवशाली यात्रा को किया गया प्रदर्शित

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर / जिला मुख्यालय कांकेर के शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग के द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में राज्योत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की देन है। राज्य निर्माण के प्रारंभिक दौर में प्रदेश के सुदूर क्षेत्र भुखमरी जैसी परिस्थितियों से जूझ रहा था, किंतु पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य ने खाद्य सुरक्षा योजना चलाई गई, जिससे क्षेत्र में भुखमरी को दूर करने मदद मिली। मात्र एक एवं दो रुपये किलो की दर से हमारे भाई-बहनों को चांवल उपलब्ध कराया गया, जिससे लोगों को भरपेट भोजन मिला और भुखमरी से मुक्ति मिली।

सांसद श्री नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है, चाहे वह महतारी वंदन योजना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान देना हो या किसानों से 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी किया जाना हो। आज गांव-गांव तक पक्की सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। बस्तर क्षेत्र, जो कभी लाल आतंक के कारण विकास से वंचित रहा, अब शांति और विकास की दिशा में अग्रसर है। शासन की नीतियों के परिणामस्वरूप जिले के वनांचल क्षेत्र में शांति लौट रही है, माओवादी हथियान छोड़कर मुख्य धारा में लौट रहे है।
कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने राज्योत्सव की बधाई देते हुए कहा कि हमस ब लोग एकजुट होकर जिले का विकास करें। हमारा जिला हर क्षेत्र में अग्रणी हो, लोग स्वस्थ्य एवं सुखी रहें तथा निरंतर प्रगति करें। सभी बच्चे स्कूल जाएं और पढ़ लिखकर काबिल नागरिक बने। गांव और शहर स्वच्छ हो तथा लोगों की गरीबी दूर करने के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ उठाने की अपील भी ग्रामीणों से की।

कार्यक्रम को मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक ने भी संबोधित किया। राज्य मछुआ बोर्ड के अध्यक्ष श्री मटिया ने कहा कि मछली बीज उत्पादन में कांकेर जिला आज प्रदेश में अग्रणी है और यहां से निर्यात भी किया जा रहा है। राज्य में 1840 सहकारी समितियों के माध्यम से यह कार्य किया जा रहा है, जिसमें लगभग 02 लाख लोग संलग्न हैं।

कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों में कांकेर जिले में 150 करोड़ रुपये से अधिक के पुल-पुलियों की स्वीकृति दी गई है। भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापटनम मार्ग कांकेर जिले से होकर गुजर रहा है, जिससे परिवहन और लॉजिस्टिक्स की सुविधा में व्यापक सुधार होगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत जिले में लगभग 03 किलोमीटर लंबे दो टनल बनाए जा रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ का पहला ट्विन टनल है। उन्होंने राज्योत्सव में आए नागरिकों से आग्रह किया कि वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन करें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले एवं श्री शिशुपाल शोरी, श्री महावीर सिंह राठौर, आलोक ठाकुर, सतिश लाठिया, महेश जैन, टेकेश्वर जैन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मण्डावी, एसडीएम कांकेर नरेन्द्र बंजारा सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आम नागरिक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

राज्योत्सव में 25 वर्षो की विकास और गौरवशाली विकास यात्रा का प्रदर्शन
जिला स्तरीय राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के पश्चात जिले में हुए 25 वर्षो की विकास और गौरवशाली विकास यात्रा को विभागीय प्रदर्शनी में दिखाया गया है। राज्य निर्माण के पश्चात कांकेर जिले में रेल सेवा प्रारंभ हुई। जिला मुख्यालय कांकेर में मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, पॉलिटेक्नीक जैसे संस्थाओं का शुभारंभ हुआ। जिले के दूर-दराज, दूर्गम क्षत्रों में सड़क, पुल-पुलियों का निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार प्रशिक्षण सहित विभिन्न विकास कार्यक्रमों को विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी में दिखाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here