Home Blog राज्यपाल ने आकांक्षी ब्लॉक में प्रगति की वीसी के माध्यम से की...

राज्यपाल ने आकांक्षी ब्लॉक में प्रगति की वीसी के माध्यम से की समीक्षा

0

Governor reviews progress in Aspirational Blocks through VC

कलेक्टर ने दी जिले में क्रियान्वयन की जानकारी

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर 04 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वीडियो कॉन्फें्रसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों में नीति आयोग द्वारा घोषित आकांक्षी विकासखण्डों में निर्धारित एजेण्डों के संबंध में क्रियान्वयन और प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कांकेर जिले में क्रियान्वयन के बारे में बताया। वर्चुअल बैठक में राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉकों में विशेष तौर पर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार की आवश्यकता है, जिस पर बस्तर के सभी जिले बेहतर ढंग से प्लानिंग करें और लक्ष्य को प्राप्त करें।

आज सुबह 11.00 बजे से आयोजित वी.सी. में उन्होंने सभी कलेक्टरों को कहा कि बस्तर जनजातीय बाहुल्य होने के कारण उनमें स्वास्थ्य तथा शिक्षा की दिशा में अतिरिक्त फोकस करने की आवश्यकता है। शत-प्रतिशत ग्रामीणों की टीबी एवं सिकलसेल्स स्क्रीनिंग का कार्य सुनिश्चित हों। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पशुपालन से भी जोड़ने के ठोस प्रयास हों और मवेशियों का सतत् टीकाकरण किया जाए। इसी तरह शाला त्यागी विद्यार्थियों को भी स्कूल लाने हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएं। इसके अलावा महिलाओं को स्वसहायता समूहों से जोड़ने तथा युवाओं के लिए आजीविकामूलक प्रशिक्षण सतत् संचालित करने के निर्देश दिए। वी.सी. में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने एजेण्डावार तथा जिलावार प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने बताया कि कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल और कोयलीबेड़ा ब्लॉक को आकांक्षी विकासखण्ड के तौर पर चयनित किया गया है, जहां विभिन्न मापदण्डों पर विभागों के मैदानी अमलों के द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए इन ब्लॉकों के युवाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण आरसेटी के जरिए प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि लगातार बारिश होने की वजह से कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में परेशानी हुई, किन्तु अब विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणामों में कांकेर जिला पूरे राज्य में द्वितीय स्थान पर रहा है। इसके अलावा विभिन्न विषयों पर कलेक्टर ने एजेण्डावार प्रगति के संबंध में जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री हरेश मण्डावी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here