Home Blog एक दिवसीय अखिल भारतीय सतनाम सेना सदस्यता अभियान एवं ब्लॉक स्तरीय बैठक...

एक दिवसीय अखिल भारतीय सतनाम सेना सदस्यता अभियान एवं ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न

0

One day All India Satnam Sena membership drive and block level meeting concluded

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

Ro.No - 13672/156

= गुरु सोमेश बाबा के आगमन और 01 दिसम्बर गुरु पर्व की तैयारी पर बनी रणनीति

मुंगेली – लोरमी- दिनांक 04 नवम्बर 2025 को सतनाम भवन, मिनी माता कॉलेज परिसर, लोरमी में अखिल भारतीय सतनाम सेना द्वारा एक दिवसीय सदस्यता अभियान एवं ब्लॉक स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सतनाम सेना संगठन का विस्तार, आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की तैयारी तथा समाज जन को एकजुट कर सतनामी समाज की भागीदारी बढ़ाना रहा।बैठक में प्रमुखत: अखिल भारतीय सतनाम सेना सदस्यता अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 09 नवम्बर को गुरु सोमेश बाबा के लोरमी आगमन हेतु स्वागत व्यवस्था, कार्यक्रम प्रबंधन तथा समाजिक सहभागिता पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में समाजजनों ने सर्वसम्मति से कहा कि सतनामी समाज सदैव सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलता आया है एवं इसी समर्पण और अनुशासन का संदेश जन-जन तक पहुँचाना सतनाम सेना का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में आगामी 01 दिसम्बर को आयोजित होने वाले गुरु पर्व एवं भव्य सतनाम शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर योजनाएं बनाई गईं। शोभा यात्रा को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए समितियों का गठन किया गया। समाज के युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ सदस्यों की विशेष भूमिका तय की गई, ताकि पूरे क्षेत्र में एकता, अनुशासन और आध्यात्मिकता का संदेश दिया जा सके

इस महत्वपूर्ण आयोजन में बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से — अखिल भारतीय सतनाम सेना ब्लॉक अध्यक्ष लोरमी खेमचंद भिखारी, तुलाराम खंडे, पवन दास बंजारे, हरजीत भास्कर, बादल टंडन, पंकज कुमार बघेल, राजेश पात्र, विद्याचरण खाण्डे, धनुवराम पाटले, अमित कुमार, अनंत लाल, बहादुर, संजीत जांगड़े, अमित आनंद, सुरेंद्र दरिया, अंकुर, संदीप आनंद, भोला सतनामी, विक्रम घृतलहरे, उत्तर ग्रीटलहरे, चेतराम गायकवाड, स्वागत लाल, चंद्रभान, नवरंग, ललित कुर्रे, साहिल बंजारे, नरेश नवरंग, बजरंग बंजारा, सुखबली खरे, राधे सतनामी, धननू बंजारा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। बैठक के अंत में सतनाम वाणी व जय सतनाम के जयघोष के साथ संगोष्ठी का समापन किया गया।सभी सदस्यों ने समाज की उन्नति, संगठन विस्तार एवं सतनाम धर्म के मूल सिद्धांत सत्य-शांति-अहिंसा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here