
*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी। बिलासपुर जिला के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र लाल खदान रेलवे के पास हुई मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की भीषण टक्कर पर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीप लहरिया ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुःखद और व्यथित करने वाली है। कई डिब्बों के पटरी से उतरने और यात्रियों के हताहत होने की खबर हृदय को झकझोर देने वाली है। विधायक दिलीप लहरिया ने दिवंगत यात्रियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे ने पूरे जिले सहित प्रदेश को शोक में डाल दिया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृतकों की आत्माओं को शांति मिले और उनके परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और साहस प्राप्त हो।
साथ ही उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने की बात कही।



