A dip of faith on Kartik Purnima in Dhobani
सरसीवा – ग्राम धोबनी में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज सुबह से ही श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गांव के प्रमुख तालाबों और घाटों पर सुबह से ही स्नान, पूजन और दीपदान का सिलसिला चलता रहा।
Ro.No - 14097/148
भक्तों ने भगवान विष्णु और भगवान शंकर की आराधना करते हुए परिवार व समाज की सुख-शांति की कामना की। शाम के समय तालाबों में हजारों दीप जलाकर सुंदर दृश्य बना, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने भी दीपदान कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर धार्मिक गीतों की ध्वनि और दीपों की झिलमिलाहट से धोबनी गांव पूरी तरह आस्था के रंग में रंग गया।



