Home Blog Amaya रेस्टोरेंट प्रबंधन पर बुजुर्ग को बाहर निकालने का आरोप, लोगों ने...

Amaya रेस्टोरेंट प्रबंधन पर बुजुर्ग को बाहर निकालने का आरोप, लोगों ने जताया विरोध…

0

Amaya restaurant management accused of throwing out an elderly man, people protested…

शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र स्थित Amaya रेस्टोरेंट इन दिनों विवादों में है। रेस्टोरेंट संचालक पर धोती पहने बुजुर्ग को रेस्टोरेंट से बाहर निकालने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, विष्णु चरण साहू नामक एक बुजुर्ग अपने परिवार के साथ भोजन करने Amaya रेस्टोरेंट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के गेट में तैनात गार्ड ने उन्हें यह कहते हुए अंदर प्रवेश करने से रोक दिया कि हमारे यहां ऐसी वेशभूषा प्रतिबंधित है।

Ro.No - 13672/156

जब परिवार अंदर पहुंचा तो वहां से भी बाहर करने का आरोप लगा है।धोती पहने व्यक्ति को रेस्टोरेंट में प्रवेश से रोकने की इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह न केवल सामाजिक असम्मान है बल्कि देश के कानून और संविधान के मूल अधिकारों का भी उल्लंघन है।जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद कुछ लोग रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचकर विरोध दर्ज करा रहे हैं और रेस्टोरेंट संचालक से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here