Home Blog भ्रष्टाचार, पलायन और बदहाल सड़कों को लेकर जनता कांग्रेस व मुक्ति मोर्चा...

भ्रष्टाचार, पलायन और बदहाल सड़कों को लेकर जनता कांग्रेस व मुक्ति मोर्चा का हल्ला बोल — कहा, जब तक समस्याएं दूर नहीं होंगी, संघर्ष जारी रहेगा

0

Janata Congress and Mukti Morcha attack corruption, migration and bad roads – said, the struggle will continue until the problems are resolved

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले की बुनियादी समस्याओं भ्रष्टाचार, पलायन, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने संयुक्त रूप से कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष एवं मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक नवनीत चांद और जिलाध्यक्ष गुड्डू कोरसा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/156

नवनीत चांद ने कहा कि बीजापुर में जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, पलायन लगातार जारी है और सड़कों की गुणवत्ता बेहद खराब है। उन्होंने मांग की कि जिले में हुए घटिया सड़क निर्माण कार्यों की जांच ईडी या सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों से कराई जाए। उन्होंने कहा कि “जब तक प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगती, जनता कांग्रेस और मुक्ति मोर्चा की लड़ाई जारी रहेगी।”

जिलाध्यक्ष गुड्डू कोरसा ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में भारी लापरवाही बरती जा रही है, कोरमा जैसे क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “बीजापुर की जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है, जब तक समस्याएं दूर नहीं होंगी, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”

ज्ञापन में 20 प्रमुख जनहित मांगें रखी गईं, जिनमें प्रमुख हैं —

वर्ष 2025-26 के धान खरीदी सीजन में किसानों के लिए ठहरने की व्यवस्था और अवधि बढ़ाई जाए।

अबूझमाड़ क्षेत्र में अनावश्यक विस्थापन पर रोक लगाई जाए।

जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश हेतु विशेष सुरक्षा शेल गठित हो।

घटिया सड़क निर्माण कार्यों की जांच ईडी या सीबीआई से कराई जाए।

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर तोडका व कोरमा में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएं।

बेरोजगारों के लिए लघु उद्योग स्थापित कर स्थानीय रोजगार उपलब्ध कराए जाएं।

संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए।

डीएमएफ और सीएसआर की राशि में वर्ष 2020–2025 के दौरान स्वीकृत कार्यों की गुणवत्ता जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए।

कार्यक्रम में बीजापुर जिला अध्यक्ष गुड्डू कोरसा, संभागीय महामंत्री रामनाथ नेगी, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष रेमो मरकाम, जगदलपुर शहर युवा अध्यक्ष हिमांशु आनंद, यूनियन सचिव मौर्य, उपाध्यक्ष चल्मैया अंगनपल्ली, महामंत्री विजय झाड़ी, युवा अध्यक्ष रोशन झाड़ी, रमेश ताती, बदरू बोगाम, बुधराम माडवी, बबलू मोडियम, रत्तू तेलम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here