Home Blog मानसिक स्वास्थ्य पर परामर्श एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य पर परामर्श एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन

0

Organizing counseling and guidance sessions on mental health

उत्तर बस्तर कांकेर, 07 नवम्बर 2025/ शासकीय पॉलीटेक्निक में गुरूवार को विद्यार्थियों एवं स्टॉफ के लिए मानसिक स्वास्थ्य हेतु मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं मार्गदर्शन विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सहायक प्राध्यापक मनोविज्ञान श्रीमती जयश्री पंचागम शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय धमतरी रहीं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, जीवन में तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा आत्म नियंत्रण के उपायों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Ro.No - 13672/156

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रश्नोत्तर के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित अपने शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। वक्ता द्वारा दिए गए सुझाव विद्यार्थियों के व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जीवन में निश्चित रूप से उपयोगी सिद्ध होगा। शासकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सत्र विद्यार्थियों में मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर संस्थान के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here