Home Blog भैरमगढ़ ब्लॉक के गुदमा में 50 सीटर कन्या छात्रावास का शुभारंभ

भैरमगढ़ ब्लॉक के गुदमा में 50 सीटर कन्या छात्रावास का शुभारंभ

0

50-seater girls hostel inaugurated at Gudma in Bhairamgarh block

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुदमा में 50 सीटर प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। नवीन छात्रावास भवन के निर्माण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Ro.No - 13672/156

अतिथियों ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, आवासीय सुविधाओं और छात्रावास में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली तथा उन्हें आगे की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रीति आरकी, जिला पंचायत सदस्य मैथ्यूज कुजूर, जनपद पंचायत अध्यक्ष दशरी कोरसा, उपाध्यक्ष जितेन्द्र लेकाम, घासी राम नाग, ग्राम पंचायत गुदमा की सरपंच नीता शाह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग देवेंद्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवीन छात्रावास भवन के प्रारंभ से क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा के साथ बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनके शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here