उत्तर बस्तर कांकेर, 08 नवम्बर 2025/ वित्तीय वर्ष 2025-26 में लोक निर्माण विभाग (भ/स) संभाग भानुप्रतापपुर के तहत 11 मार्ग, जिनकी लंबाई 175.50 कि.मी. है, की सड़क मरम्मत (बी.टी. पैच रिपेयर) कार्य के लिए शासन द्वारा 03 करोड़ 62 लाख 22 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशानुसार संभाग अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण मार्गों का प्राथमिकता के आधार पर पैच मरम्मत कराया जाना है। वर्तमान में कांकेर-भानुप्रतापपुर-संबलपुर (राज्य मार्ग क्र.-06) मार्ग में बी.टी. पैच कार्य प्रगति पर है। अनुबंधित सभी मार्गों को माह दिसम्बर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।



