कांकेर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वी जयंती, वन्दे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों आदि विषयों को लेकर आज भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में कार्यशाला आयोजित की गई ।
कार्यशाला मे मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने की ।
कार्यशाला प्रारंभ होने से पहले भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान करते उन्हें नये दायित्व के लिए बधाई, शुभकामनाएं दी गई व नवगठित कार्यकारिणी के नेतृत्व में संगठन को जिले में अधिक से अधिक लोगों तक पहूंचाने का संकल्प पारित किया गया।
भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा संगठन के प्रति कर्तव्यपूर्वक व ईमानदारी से अपने दायित्वों को पूर्ण करने की निष्ठा दोहराई।
नवनियुक्त भाजपा जिला कार्यकारिणी को बधाई देते व मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बारे मे बताते हुए प्रदेंश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है । इस प्रक्रिया के तहत सभी को अपना परिगणना फार्म भरकर बीएलओ को जमा करना होगा। इस अभियान के तहत मृत व्यक्तियों का नाम हटाना, फर्जी मतदाताओं का नाम हटाना, शुद्ध, स्वच्छ व पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना, किसी व्यक्ति का दो स्थानों पर पंजीकरण हटाना शामिल है।
देश की आजादी का तराना वन्दे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार द्वारा साल भर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । उन्होने कहा कि आज 7 नवम्बर को राष्ट्रगीत वन्दे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे है । इस अवसर पर भारत सरकार ने साल भर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव मनाने का फैसला किया है । उन्होने कहा कि वन्दे मातरम सिर्फ गीत नही बल्कि एक शब्द, एक मंत्र, एक ऊर्जा, एक संकल्प है । इसी कड़ी में 9 नवंबर से भाजपा मण्डलों में कार्यशाला आयोजित किये जायेंगे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने जनजातीय गौरव दिवस व भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती मनाने हेतु कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा जो कि 1 नवंबर से 15 नवंबर तक चलाया जा रहा है भारत के जनजातीय नायकों, उनकी संस्कृति और योगदान का सम्मान करने वाला एक राष्ट्रीय उत्सव है जिसका समापन 15 नवंबर को जनजातिय गौरव दिवस के रूप मे होता है । यह दिवस भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।
उन्होने बताया कि इस उत्सव का मुख्य उददेश्य भारत के जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत और योगदान का उत्सव मनाना । विद्यार्थियों को जनजातीय कला, संस्कृति और धरोहर से प्रेरित करना । एकता, सांस्कृतिक गौरव और जागरूकता को बढ़ावा देना । पूरे देश के जनजातीय विद्यार्थियों में रचनात्मकता और सहभागिता को प्रोत्साहित करना ।
श्री लाटिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा को श्रद्धांजलि देने के साथ ही देश भर के 497 एकल्व्य माडल आवासीय विद्यालयों के लगभग 1.5 लाख विद्यार्थी इस पखवाड़े के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक, और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे व अन्य कार्यक्रमों में पदयात्राऐं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रदर्शनियां, प्रतियोगिताएं एवं कार्यशालाऐं, सम्मान समाराहे आयोजित किये जायेंगे ।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने नवनियुक्त भाजपा जिला पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का अपनी टीम में स्वागत करते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह नई कार्यकारिणी मेरे साथ कंघे से कंघा मिलाकर चलेगी व संगठन के उदेश्यों व प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गये कार्यो को पूरा करने में ईमानदारी से कार्य करेगी। यह टीम अनुभवी व युवा ऊर्जा से भरपूर है जो आगामी चुनाव में भाजपा संगठन को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी ।
उन्होने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में जगह नही मिल पाई उन्हें निराश होने की जरूरत नही है क्योंकि भाजपा सिर्फ एक पार्टी नही एक परिवार है और परिवार में जिम्मेदारी और दायित्वों में परिवर्तन होते रहता है हमें जो भी दायित्व मिला है उसे कर्तव्यनिष्ठ से करते रहे । आज मैं संगठन का नेतृत्व कर रहा हूं आगे दायित्व किसी और को मिल सकता है । उन्होने अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को नये दायित्व के लिए बधाई, शुभकामनाऐं दी ।
कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान ने व आभार प्रदर्शन नवनियुक्त जिला महामंत्री राजा पाण्डेय ने किया ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन, पूर्व सांसद मोहन मण्डावी, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, शिशुपाल शोरी, जिला महामंत्री जितेन्द्र मरकाम, जिला उपाध्यक्ष राजा देवनानी, अरविंद जैन, दीपांकर दत्ता, रामबाई गोटा, जिला मंत्री अनूप सिंह राठौर, संजय सिन्हा, अनिता सोनी, अमिला बंजारे, हेमप्रभा कटबेर, कोषाध्यक्ष बृजमोहन तिवारी, कार्यालय मंत्री प्रदीप जायसवाल, उगेश्वरी उइके, प्रवक्ता राजीव लोचन सिह, सह मीडिया प्रभारी शंकर सरकार, मनोज जैन, टिकेंद्र दुग्गा, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, ईश्वर कावड़े, मनोज ध्रुव, राधेलाल नाग,मुकेश संचेती, बांके बिहारी, विजय मण्डावी, अंकित जैन, तारा ठाकुर, पूर्णिमा कावड़े, जागेश्वरी भास्कर, हेम मण्डावी, ओमप्रकाश साहू, डिगेश खापर्डे, पीयुष कश्यप, हेम मण्डावी, चंद्रप्रकाश ठाकुर, स्वपन तरफदार, देवेंद्र भाऊ, डॉ देवेंद्र साहू, महेश उइके, मनोहर यादव, रामेश्वर मण्डावी, राजेश कलिहारी, अंजू नेगी, सुनिता मण्डल, नरेन्द्र आंचले, लकी ठाकुर, मनोरमा मण्डावी, संतोष नाहर, दीपांकर सिन्हा, सपन श्रीवास्तव, टेकेश्वर सिन्हा, योगेश साहू शंकर यादव उत्तम यादव, गिरधर यादव, मंजू सारथी, जयंत अठभेया, श्यामवती मण्डावी, मीरा सलाम, जयना तारम, रघुनंदन साहू, राजीव श्रीवास, दशरथ साहू, दीपांकर राय, शिवानंदन मण्डल, कल्पना जैन, प्रमिला मण्डावी, तेजश्वरी सिन्हा, मीना उके, सुषमा गंजीर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
निपेन्द्र पटेल



