Home Blog राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन 09 नवम्बर को

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन 09 नवम्बर को

0

State level school sports competition to conclude on November 9

उत्तर बस्तर कांकेर, 09 नवम्बर 2025/ शासकीय पीएमश्री नरहरदेव खेल मैदान कांकेर में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह 09 नवम्बर रविवार को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम होंगे तथा अध्यक्षता जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेण्डी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मण्डावी, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, हस्त शिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, श्री महेश जैन, श्री सतीश लाटिया मौजूद रहेंगे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here