Home Blog उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं से...

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं से किया प्रत्यक्ष संवाद

0

Deputy Chief Minister Vijay Sharma held a direct dialogue with the youth who gave up arms and returned to the mainstream.

बहुआयामी कौशल प्रशिक्षण देकर आजीविकामूलक कार्यों से जोड़ने के दिए निर्देश
युवाओं को कराया जाएगा रायपुर के महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 09 नवम्बर 2025/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज शाम कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम मुल्ला के पुनर्वास केन्द्र का आकस्मिक प्रवास कर वहां पर हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं को दिए जा रहे कौशल विकास प्रशिक्षण का जायजा लिया तथा युवाओं से प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर युवाओं से संवाद करते हुए प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें प्रतिदिन कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र में एक से अधिक पाठ्यक्रम में ट्रेनिंग दी जाए, जिससे उन्हें अपेक्षाकृत अधिक कुशल बनाया जा सके जिससे उनके जीवन में दीर्घकालिक रोजगार मुहैया हो सके।
शनिवार शाम को ग्राम मुल्ला पुनर्वास केन्द्र पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने युवाओं की शिक्षा-दीक्षा और खेती के संबंध में जानकारी ली, साथ ही उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात के संबंध में पूछताछ किया और उनके परिवार के सदस्यों से पुनर्वास केन्द्र में मुलाकात करवाने की व्यवस्था कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बनवाने के लिए भी कहा गया, साथ स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के निर्देश भी दिए। हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं को परिवार की सहमति होने पर पुनर्वास केंद्र में ही सामूहिक विवाह की व्यवस्था कराने के लिए कहा गया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें विधानसभा सत्र के दौरान रायपुर भ्रमण कराए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

उल्लेखनीय है कि माओवाद विचारधारा से मुख्यधारा में लौटे युवक-युवतियों को वर्तमान में कौशल प्रशिक्षण केंद्र मुल्ला भानुप्रतापपुर में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। केंद्र में काष्ठ शिल्प, राज मिस्त्री तथा इलेक्ट्रिशियन जैसे एडवांस ट्रेड्स में कुल 66 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिसमें 52 आत्मसमर्पित युवक एवं 14 प्रभावित परिवारों के सदस्य शामिल हैं। काष्ठ शिल्प प्रशिक्षण में 36 युवा, राज मिस्त्री में 15 तथा इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 15 युवाओं ने प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे स्वावलंबी होकर अपने परिवार एवं समाज के आर्थिक विकास में योगदान दे सकें व आत्मनिर्भर बन सकें। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पद्मश्री अजय मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाली, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, एसडीएम भानुप्रतापपुर जी.डी. वाहिले, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक, लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य सूनील नेताम सहित जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here