Teacher’s motorcycle stolen in Bijapur, police investigate – no clue found yet, teacher worried
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला — बीजापुर नगर में एक सहायक शिक्षक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। शिक्षक महेंद्र कुमार निर्मलकर ने इस संबंध में कोतवाली थाना बीजापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षक महेंद्र कुमार निर्मलकर पिता लखन लाल निर्मलकर, निवासी बिलासपुर (हाल निवासी ग्राम कोतापल्ली, तहसील उसूर, प्राथमिक शाला कोतापल्ली, जिला बीजापुर) की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (काला और लाल रंग, वाहन क्रमांक CG10BV5485) दिनांक 15 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 6:58 बजे नगर के काल भैरव ऑटोमोबाइल गैराज में मरम्मत हेतु दी गई थी।
गैराज मालिक सहरूप झाड़ी उर्फ मंटू ने दीपावली अवकाश के बाद वाहन मालिक को बताया कि बाइक चोरी हो चुकी है। पूछताछ में यह सामने आया कि मोटरसाइकिल 27 अक्टूबर 2025 की सुबह से शाम के बीच चोरी हुई।
वाहन की पहचान वायजर में लगी लाल-सफेद माला और छोटे हैंडल से की जा सकती है। चोरी हुई बाइक की अनुमानित कीमत ₹1,25,000 बताई गई है।
शिक्षक महेंद्र निर्मलकर ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि वाहन की बरामदगी कर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। जांच का जिम्मा सहायक उपनिरीक्षक सोनमथ ठाकुर को सौंपा गया है।
हालांकि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, फिर भी अब तक वाहन का कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे शिक्षक निर्मलकर परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।



