Home Blog रेलवे लाइन मरम्मत कार्य के लिए किरोड़ीमल-भूपदेवपुर रेल समपार फाटक रहेगा बंद

रेलवे लाइन मरम्मत कार्य के लिए किरोड़ीमल-भूपदेवपुर रेल समपार फाटक रहेगा बंद

0

Kirodimal-Bhupdevpur railway level crossing will remain closed for railway line repair work.

12 और 13 नवम्बर तक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक यातायात रहेगा प्रभावित, नागरिक वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग

Ro.No - 13672/156

रायगढ़ / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायगढ़ द्वारा रेल लाइन के वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु किरोड़ीमल-भूपदेवपुर के मध्य स्थित रेल समपार फाटक क्रमांक-297 (किमी 599/17-19) को 12 और 13 नवम्बर को सुबह 08 बजे से शाम 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रखा जाएगा।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) रायगढ़ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में अप-डाउन थर्ड लाइन एवं जनसाधारण कोंडतराई का वार्षिक मरम्मत कार्य किए जाएंगे। मरम्मत कार्य के दौरान फाटक से आम जनता एवं वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रेल प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए समपार फाटक क्रमांक-298 (किमी 601/15-17) सड़क मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह मरम्मत कार्य रेल लाइन की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित रेल फाटक को पुनः सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here