Home कांकेर दसवीं के छात्रों को दी गई विदाई

दसवीं के छात्रों को दी गई विदाई

0

 

कांकेर। शासकीय हाई स्कूल नावडबरी(नरहरपुर) मे कक्षा दसवीं के छात्र छात्राओं को शाला से विदाई देने विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा के सभी छात्र छात्राओं सहित शिक्षकों ने भाग लिया। विदाई समारोह के संबंध में विचार भी व्याख्यान के माध्यम सामने आया।

Ro.No - 14097/148

आयोजन में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि सरपंच मायाराम मंडावी,रोहिदास पटेल, ननेश जैन, एवं शिक्षाविद राधे कौशिक के साथ ही ग्राम नावडबरी से ग्रामीण जन एवं शाला के प्राचार्य दयाराम सिंह, नितेश कुमार नेताम, बिहारी राम कुंजाम, केजू राम सलाम, सुश्री पूर्णिमा कश्यप, श्रीमती पुष्पांजलि सिन्हा एवं समस्त शाला स्टाफ की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

विदाई कार्यक्रम के इस अवसर पर राधे कौशिक शिक्षा वित्त के द्वारा उद्बोधन में जीवन में शिक्षा संस्कार प्रथम सीढ़ी माना गया है उसे पर मुखरता बयां किया। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ननेश जैन के द्वारा बच्चों को आशीर्वाद स्वरुप एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ परीक्षा बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम समापन के पहले बच्चों को उनका प्रवेश कार्ड जनप्रतिनिधियों के हाथों प्रदान किया गया। विदाई समारोह में सभी पंचायत जनप्रतिनिधिगणों ने बच्चों को आशीर्वाद स्वरुप उद्बोधन करते हुए ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किया।सभी को प्रसादी का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here