पुसौर
भारतीय संतो के चमकीले सूचि में तात्कालीन समाज सुधारक संत कबीर के समकक्ष रहे संत रविदास जिन्हें हिन्दी साहित्य जगत सहित भारतीय दर्षन में भी स्थान प्राप्त है आज उनके जयन्ती पर हरित सेवा समिति पुसौर बस स्टैंड पुसौर में एक समारोह आयोजित किया गया। देष काल एवं परिस्थितियों के लिये सदैव प्रासंगिक संत रविदास के उक्त कार्यक्रम में हरित सेवा समिति के अध्यक्ष सीताराम चैहान सहित अंतराम संवरा, तेजराम संवरा, मोहितराम स्वर्णकार जयप्रकाष गुप्ता, संतोश खंडई, एजाज अहमद आदि लोग मौजुद रहे। गौरतलब है कि मंच चंगा तो कठौति में गंगा ऐसा षुक्त वाक्य है जो आज भी लोगों के जुबान पर है। ज्ञात हो कि हरित सेवा समिति के बेनर तले देष के समाज सुधारक एवं सर्वमान्य संत तथा नामचिन हस्तियों की जयन्ति एवं पुण्यतिथि मनाया जाता रहा है जिससे क्षेत्र के लोगों को संबंधित कार्यक्रमों से रूबरू होने का अवसर प्राप्त होता है।



