Home Blog विशेष ग्रामसभा का आयोजन 15 नवम्बर को

विशेष ग्रामसभा का आयोजन 15 नवम्बर को

0

Special Gram Sabha to be organised on 15th November

उत्तर बस्तर कांकेर, 14 नवम्बर 2025/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले के ग्राम पंचायतों में 15 नवम्बर को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। विशेष ग्रामसभा में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक सहभागिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिला, ब्लॉक और गांव, ग्राम पंचायत स्तर पर सामुदायिक मोबिलाईजेशन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अपने स्तर पर पीठासीन अधिकारी नियुक्त की जावे। ग्रामसभा की कार्यवाही सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के बाद ग्रामसभा में लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकार्डिंग कर वीडियो को ‘‘ग्रामसभा निर्णय’’ (GS NIRNAY) मोबाईल एप में अपलोड कराया जावे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here