Home Blog सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया

सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया

0

Children’s Day was celebrated with great enthusiasm at Saraswati Shishu Mandir, Sohagpur.

धोबनी – सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में 14 नवंबर को बाल दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा लिया। बच्चों के उत्साह और प्रतिभा को देखते हुए कार्यक्रम पूरे दिन उत्साहपूर्ण माहौल में चलता रहा। खेल प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का मनोबल और अधिक बढ़ा।

Ro.No - 13759/40

इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार से प्रहलाद साहू, प्रधानाचार्य शशि प्रभा तिवारी, हेमलता साहू, राजेश्वरी श्रीवास, यशोदा साहू, प्रीति पटेल, तुलसी साहू, रजनी पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी आचार्य /दीदी जी एवं बच्चों का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here