Home Blog बस्तर ओलंपिक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन

बस्तर ओलंपिक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन

0

*स्वस्थ तन-मन के लिए खेल बहुत जरूरी, इससे जुड़कर सशक्त बनें- सांसद श्री नाग*

उत्तर बस्तर कांकेर, 14 नवम्बर 2025/ बस्तर ओलंपिक 2025 की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग मौजूद थे। उन्होंने सभी विजयी प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र सौंप कर सम्मानित किया। सांसद श्री नाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में खेल का बड़ा महत्व है। यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मानव जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ तन-मन के लिए खेल एवं योग बेहद जरूरी है। इन विधाओं से जुड़कर प्रत्येक व्यक्ति सशक्त एवं मजबूत बन सकता है।
नरहरदेव पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार बस्तर लाल आतंक से मुक्त होने जा रहा है। यहां के युवाओं में छिपी खेल प्रतिभाओं को दशा और दिशा देने बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें यहां की खेल प्रतिभाओं को निश्चित रूप से प्रदेश सरकार ने प्लेटफॉर्म दिया है। उन्होंने सभी विजयी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए संभाग स्तरीय खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही। इस दौरान नागरिक श्री सतीश लाटिया और श्री महेश जैन ने भी संबोधित किया। इसके पहले विद्यालयीन छात्राओं के द्वारा बस्तर की लोक परंपराओं पर आधारित मनमोहक नृत्य का प्रस्तुतिकरण दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजयी टीमों एवं प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी, अनुविभागीय अधिकारी कांकेर श्री अरूण वर्मा, जिला खेल अधिकारी श्री संजय जैन सहित पार्षदगण एवं विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ी तथा कोच और अधिकारीगण उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here