दिनांक 16.11.2025*
आरोपी 01. राकेश छाटा पिता स्व. शिवकरण छाटा उम्र 41 वर्ष निवासी जामगांव, 02. आशीष पटेल पिता स्व. श्री लोचन पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी जामगांव, 03. रामधार साहु पिता छबीलाल साहू उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड 09 नरहरपुर (जामगांव), 04. विजय साहू पिता चमरा राम साहू उम्र 31 वर्ष निवासी जामगांव थाना नरहरपुर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.) को किया गया गिरफ्तार
-00-
दिनांक 16.11.2025 को ग्राम जामगांव में कुछ लोग खुडखुडिया चार्ट बिछाकर गोटी घोल कर अधिक पैसे का लालच देकर रूपये पैस का दाव लगाकर खुडखुडिया नामक जुआ खिला रहे की मुखबीर सुचना पर श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला उ.ब कांकेर श्री आई. के. ऐलेसेला के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर (DRG) श्री अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना नरहरपुर से टीम गठित कर ग्राम जामगांव में मुखबीर के बताये स्थान पर जुआ रेड कार्यवाही किया गया मौके पर 04 नफर जुआरियान खुडखुडिया नामक जुआ खेलाते पाया गया। जुआरियान 01. राकेश छाटा के पास से 500 रूपये 02. आशीश पटेल के पास से 600 रूपये 03. रामाधार साहू के पास से 530 रूपये एवं एक नग सफेद रंग के रेंगजीन फ्लेक्सी जिसमें इंट, पान, चिड़ी, झंण्डा, मुंडा, हुक्कुम खुड़खूड़िया चार्ट 04. विजय साहू के पास से 800 रूपये एवं 06 नग प्लस्टिक गोटी जिसके फलक पर इंट, पान, चिड़ी, झंण्डा, मुंडा, हुक्कुम अंकित है एवं 01 नग काले रंग की रेगजीन लेदर एवं फण्ड से 2300 रूपये मिला कुल जुमला राशि 4730 रूपये जुआरियों के कब्जे से जप्त कर मौके पर आरोपी जुआरियान के खिलाफ धारा 6(क) छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधि0 2022 का अपराध सबुत पाये जाने से अपराध पजीबंद्व कायम कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, सहा.उप निरी. पल्टुराम मण्डावी, आर. 728 नीलेश निषाद, आर. 767 धर्मेन्द्र साहू, आर. 1090 निलेश साहु का महत्वपुर्ण योगदान रहा



