Home Blog सरस्वती शिशु मंदिर बम्हनपुरी में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

सरस्वती शिशु मंदिर बम्हनपुरी में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

0

सरस्वती शिशु मंदिर बम्हनपुरी में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

सरसीवा – सरस्वती शिशु मंदिर बम्हनपुरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 नवम्बर को बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे, क्योंकि उन्हें बच्चों से विशेष स्नेह था। उनका मानना था कि “बच्चे देश की वास्तविक संपत्ति हैं।”

Ro.No - 13672/156

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में चाचा नेहरू के छायाचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने गीत-संगीत, नृत्य, भाषण, चित्रकला और खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षकगणों द्वारा भी बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत बम्हनपुरी के सरपंच तालसिंग रत्नाकर उपस्थित रहे। उनके करकमलों द्वारा चाचा नेहरू के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार से प्रधानाचार्य लालजीत बंजारे, वरिष्ठ आचार्य दुष्यंत यादव, कमलेश्वरी साहू, जगेश्वरी साहू, अंजू साहू, दिलेश्वरी सिदार, एवं पूर्णिमा रत्नाकर सहित गांव के नागरिकगण उपस्थित रहे।

बच्चों ने अत्यंत उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया। पूरे दिन विद्यालय में आनंद और उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रेम, सुरक्षा, शिक्षा और रचनात्मकता के महत्व को उजागर करना रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here