Prosperity of farmers is the basis of development of the state – Ranjit Singh
मस्तूरी। 17 नवम्बर 2025 खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समूचे छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान उपार्जन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में मल्हार धान उपार्जन केंद्र में पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के साथ खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। तौल मशीन और कांटा-बांट की विशेष पूजा-अर्चना के बाद औपचारिक रूप से धान खरीदी की शुरुआत की गई।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर संस्था प्रबंधक तेज बहादूर सिंह नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील चौबे धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने विधि-विधान से पूजा कर खरीदी कार्य को प्रारंभ कराया तथा केंद्र में पहुंचने वाले किसानों का उत्साहवर्धन एवं सम्मान किए। मल्हार के किसान देवकी बाई प्रेम प्रकाश राधेश्याम अमीन खान इस वर्ष खरीदी केंद्र पहुंचने वाले सबसे पहले किसान रहे। उन्होंने धान के विक्रय हेतु पंजीकरण कराया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल उपार्जन सत्र की कामना की। इस अवसर पर रंजीत सिंह ने कहा है कि अन्नदाता किसानों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। किसानों के कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धता से काम कर रही है
किसानों की सुविधा के लिए केंद्र में पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। सुगम प्रक्रिया और बेहतर प्रबंध देखकर किसानों ने संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की। धान उपार्जन के शुभारंभ के साथ ही मल्हार क्षेत्र के किसानों में नए उत्साह, उमंग और राहत की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक नरेन्द्र राय, प्रवेक्षक बी पी भारद्वाज, लोकनाथ बंजारे,आशिष सिंह, दिलीप पाण्डेय, रवि सिंह, भुवनलाल, मनालाल, श्याम घोष, धनश्यम सिंह,पवन सिंह,राजेन्द्र कुर्रेअनिल सिंह, राजूराय, किशन कुमार, यशकुमार सहित किसान उपस्थित थे।



