Home Blog कल निकलेगा यूनिटी मार्च कलेक्टर कार्यालय में तैयारियों की हुई समीक्षा, संयुक्त...

कल निकलेगा यूनिटी मार्च कलेक्टर कार्यालय में तैयारियों की हुई समीक्षा, संयुक्त कलेक्टर ने दी जानकारी

0

Unity march to be held tomorrow; preparations reviewed at Collector’s office, Joint Collector gives details

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर बीजापुर में 18 नवंबर को होने वाले यूनिटी मार्च को लेकर आज कलेक्टर कार्यालय परिसर में प्रशासन ने तैयारी बैठक एवं प्रेसवार्ता आयोजित की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल ने बताया कि जिला प्रशासन कार्यक्रम को भव्य और संदेशात्मक रूप देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Ro.No - 13672/156

उन्होंने कहा कि यूनिटी मार्च जिले में सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर इस पहल को सफल बनाने की अपील की।

मार्च चिकट राज बाबा मंदिर से दोपहर 3 बजे शुरू होगा और दुर्गा मंदिर में अल्प विश्राम के बाद नवोदय विद्यालय, एजुकेशन सिटी में समापन होगा। मार्ग पर सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं के लिए प्रशासनिक टीमों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

संयुक्त कलेक्टर ने मीडिया से भी आग्रह किया कि वे आयोजन की सकारात्मक भावना को व्यापक स्तर पर प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें राष्ट्र सेवा, दृढ़ता और एकता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

प्रेसवार्ता में जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here