Home Blog श्रमिकों के लिए पंजीयन शिविर का किया गया आयोजन

श्रमिकों के लिए पंजीयन शिविर का किया गया आयोजन

0

Registration camp organized for workers

उत्तर बस्तर कांकेर, 17 नवम्बर 2025/ नियद नेल्लानार योजनांतर्गत श्रम विभाग कांकेर द्वारा विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के ग्राम गट्टापाल में श्रमिकों के पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 47 असंगठित श्रमिकों एवं 07 भवन निर्माण श्रमिकों का नवीन पंजीयन किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजनांतर्गत नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 07 पात्र हितग्राहियों का ऑनलाइन इन्द्राज किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, श्रमिक एवं श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here