Newly appointed district president of Sarva Sen Samaj, Rukkham Sen, was given a warm welcome in Narharpur.
नरहरपुर। सर्व सेन समाज के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रुक्खम सेन का नरहरपुर में जोरदार स्वागत किया गया। सर्व सेन समाज ब्लाक नरहरपुर के नेतृत्व में पूरे जोश और आतिश बाजी के साथ नव नियुक्त अध्यक्ष श्री रुक्खम सेन जी का स्वागत तहसील कार्यालय से सभा स्थल तक किया गया। स्वागत गेट पर, फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के ईस्ट देव संत शिरोमणी सेन जी महाराज की पूजा अर्चना की गई। सामाजिक जनों ने नव नियुक्त सर्व सेन समाज के जिला अध्यक्ष को पूरे ब्लाक प्रमुखों के द्वारा मांग पत्र सौंपा गया। प्राप्त मांग पत्रों को गंभीर पूर्वक चिंतन मनन करते हुए विभिन्न मांग को निराकरण करने की बात कही।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रुक्खम सेन ने अपने उद्बोधन में सामाजिक एकता और भाई चारे को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में हो रहे कुरीतियों को अतिशीघ्र समाप्त किया जाएगा और सामाजिक नीति नियम का हम सब को ज़िम्मेदारी से पालन करना है। उन्होंने समाज की एकता और विकास पर काम करने और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को बेहतर बनाने की बात कही।
इस अवसर पर शिशु पाल ठाकुर, किशोर सेन, महेश कौशिक, परमेश्वर सेन, रवि कौशिक, टुकेश सेन, डोमेन सेन, बीरेंद्र सेन, दीपक सेन, किशनपुरी, चंद्र हास सेन, रामेश्वर सेन, खुमेंद्र सेन, रामाधीन सेन, डोमेश्वर सेन, प्रद्युम्न श्रीवाश, हेमंत कौशिक, धनेश कुमार कौशिक, गौतम कौशिक, रघु नंदन कौशिक, लोकनाथ कौशिक, धर्मेंद्र सेन, राधेश्याम कौशिक, राजेंद्र कौशिक, गंगू राम सेन, केशव सेन, राजा सेन, राज किशन कौशिक, प्रकाश कौशिक, राजेन्द कौशिक, जगमोहन कौशिक, विनोद सेन, परमेश्वर सेन, राहुल सेन आदि उपस्थित रहे।



