Home Blog पोषक ग्राम भदौरा में सप्तशती संगम कार्यक्रम संपन्न

पोषक ग्राम भदौरा में सप्तशती संगम कार्यक्रम संपन्न

0

Saptashati Sangam program concluded in Poshak village Bhadaura

मानस प्रवक्ता सुश्रीतिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं ग्राम पंचायत भदौरा की सरपंच श्रीमती विजयलक्ष्मी ठाकुर की अध्यक्षता में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न हुआ l वक्तl के रूप में क्रमशः श्रीमती कविता श्रीवास गृहणी भदौरा एवं श्रीमती प्रियंका श्रीवास गृहणी मस्तूरी की उपस्थिति रही l

Ro.No - 13672/156

मुख्य अतिथि ने मानस के विविध प्रसंगों का उल्लेख करते हुए नारी शक्ति को माता सीता की भांति पवित्र त्यागमई और शक्तिशाली बनने का आह्वान करते हुए अपनी भारतीय संस्कृति के गौरव को अपनाने का आग्रह किया ताकि रावण जैसे मानसिकता वाले समाज के दूरदांत अथवा असामाजिक लोगों का स्वत ही सामना किया जा सके l वस्तुत सप्तशक्ति संगम में नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित किया गया है l
श्रीमती प्रियंका श्रीवास ने पर्यावरण संरक्षण और कुटुंब प्रबोधन एवं संयुक्त परिवार की महत्ता को रेखांकित किया l

श्रीमती कविता श्रीवास ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप गुणों को अपनाते हुए बच्चों को बाल्य काल से ही जागरूक बनाए रखने का आह्वानकिया l
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमती विजयलक्ष्मी ठाकुर सरपंच भदौरा ने इस अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षण संस्थान के आयोजन को प्रासंगिक बताते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित करते रहने का आग्रह किया l
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि गणों का स्वागत एवं परिचय विद्यालय की वरिष्ठ आचार्य श्रीमती श्रद्धा श्रीवास ने पुष्पगुच्छ और शॉल द्वारा किया l
एवं पूरे कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरोज श्रीवास ने किया l
प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में सम्मिलित मातृ शक्ति को विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत किया गया l

अंत में सप्तशक्ति संगम पुस्तिका में वर्णित संकल्पको को दोहराया गया l
आभार प्रदर्शन कु ज्योति यादव तथा कल्याण मंत्र से समापन कु बिंदा पटेल ने किया l
इस पूरे कार्यक्रम में सरस्वती बाल कल्याण समिति के सह सचिव सरोज राठौर की पूरे समय उपस्थित रही एवं उनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम रोमांचक और आकर्षक रूप से संपन्न हो पाया l

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार पांडे वरिष्ठ लेखपाल रामाधार वस्त्रकर व्याख्याता पेश राठौर एवं वरिष्ठ आचार्य डीगेश्वर श्रीवास ताराचंद साहू के साथ ही साथ कु मंजू श्रीवास कु खुशी तिवारी कु प्रीति सिंह एवं विद्यालय के अन्य सेवाकर्मी की उपस्थिति सराहनीय रही l

इस कार्यक्रम में ग्राम भदौरा के लगभग 54 मातृशक्ति उपस्थित रहीं l
इस आयोजन के लिए सरस्वती बाल कल्याण समिति मस्तूरी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सचिव सहित बिलासपुर विभाग के विभाग समन्वयक गेंदराम राजपूत ने सभी को शुभ कामनाएं प्रेषित की है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here