Home Blog पॉलिटेक्निक कांकेर द्वारा 5 दिवसीय डिजिटल मोबाइल बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पॉलिटेक्निक कांकेर द्वारा 5 दिवसीय डिजिटल मोबाइल बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0

Polytechnic Kanker organized 5 day Digital Mobile Banking Awareness Program

उत्तर बस्तर कांकेर, 19 नवम्बर 2025/ नियद नेल्लानर योजनांतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर द्वारा 5 दिवसीय डिजिटल मोबाइल बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर द्वारा प्रायोजित किया गया। संस्था के प्रभारी विभागाध्यक्ष एवं व्याख्याता डॉ. जयंत कुमार राय ने बताया कि कार्यक्रम का मूल उद्देश्य जिले के नियद नेल्लानर गांव ग्राम पंचायत पानीडोबीर की स्व सहायता समूह की महिलाओं तथा छात्र-छात्राओं को डिजिटल मोबाइल बैंकिंग के प्रति जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में डिजिटल मोबाइल बैंकिंग के बहुत से अवयवों पर चर्चा की गई तथा क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया।
शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण हिंदी एवं स्थानीय बोली गोंडी में प्रदान किया गया, जिससे कम पढ़ी-लिखी या हिंदी में कम सहज महिलाओं को भी सभी जानकारी सरलता से समझ में आ सके। कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय बोली गोंडी में ग्राम पंचायत पानीडोबीर के सरपंच, कोयलीबेड़ा के प्राचार्य एवं पानीडोबीर के प्रधानपाठक ने स्थानीय बोली गोंडी लोगां को डिजिटल मोबाइल बैंकिंग के विषय पर जागरूक किया। इस अवसर पर कक्षा 6वीं से 12वीं के छात्र-छात्राआें के लिए निबंध तथा प्रश्न्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओ को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार प्रदान किया गया।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here