कलेक्टर ने ली आवश्यक तैयारियों का जायजा
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने कल 24 फरवरी को होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के तैयारियों का जायजा लिया। ज्ञात हो कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संवाद कार्यक्रम 12ः30 बजे से प्रारंभ होगा। वहीं कार्यक्रम सुबह 9 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। जिला स्तर का कार्यक्रम बीजापुर के मिनी स्टैडियम में आयोजित होगा। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए एलईडी स्क्रीन का प्रदर्शन, मंच, दर्शक दीर्घा पर्याप्त रखने, टेंट शामियाना, पेयजल की समुचित व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों की बैठने की समुचित व्यवस्था सहित आवश्यक तैयारियों को समय पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ नगरपालिका जान पॉल दास सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



