बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देशों के बाद जनपद पंचायत बीजापुर के सभाकक्ष में विकासखण्ड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकों में स्व सहायता समूह लंबित प्रकरण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बीजापुर गीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता एवम लीड बैंक अधिकारी कृष्ण लाल की उपस्थिति में बैंको में लंबित समूह के क्रेडिट लिंकेज प्रकरणों पर अविलंब कार्यवाही करने, बैंको में लंबित समूह एवं ग्राम संगठन के बचत खाता खोलने, समूह के एनपीए खातों, समूह के दोहरी प्रमाणीकरण, समूह के बीमा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जिन बैंको में समूह के 30 से अधिक खाते है इनमे बैंक मित्र नियुक्त करने के संबंध, समूह के अन्तव्यवशाही ऋण प्रकरणों के संबंधों में चर्चा कर निर्देशित किया गया। मनरेगा योजना अंतर्गत आधार सीडिंग बढ़ाने पर भी चर्चा किया गया।
बैठक में विकासखंड अंतर्गत आने वाले बैंकों के शाखा प्रबंधक के अलावा जनपद स्तर के योजनाओं के शाखा प्रमुख उपस्थित रहे।



