So far, 7183 quintals of paddy has been purchased in the district.
उत्तर बस्तर कांकेर, 20 नवम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले के सभी 149़ उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 7183.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें 5769.20 क्विंटल मोटा धान तथा 1414 क्विंटल पतली वैरायटी का धान सम्मिलित है। उन्होंने जिले के सभी किसानों से ऑनलाइन माध्यम से तथा उपार्जन केन्द्र में पहुंचकर टोकन प्राप्त करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 149 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं तथा धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए खरीदी केन्द्र प्रभारी तथा पर्यवेक्षण व निगरानी के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जिले के सभी खरीदी केंद्रों में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति कर ली गई है तथा बारदाने भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।



