Home Blog सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने का मंच,,,चंद्र प्रकाश सूर्या

सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने का मंच,,,चंद्र प्रकाश सूर्या

0

MP Sports Festival is a platform to bring forward rural talents, Chandra Prakash Surya

सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत जोंधरा क्लस्टर हाई स्कूल मैदान में 19 को शुभारंभ किया गया था!
जिसमें 20 नवम्बर को दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में चन्द्र प्रकाश सूर्या जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला पंचायत पंचायत सभापति प्रतिनिधि खिलावन पटेल,नरेंद्र नायक भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत सभापति प्रतिनिधि द सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुए.

Ro.No - 13672/156

19 गांवों का केंद्र बनाकर 2 दिवसीय 19- 20 नवंबर को सांसद खेल महोत्सव में कई प्रतिभावान खिलाड़ी ने भाग लिया, खेल महोत्सव श्री चंद्र प्रकाश सूर्या ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मंच ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मंच है खेलने वाला खिलाड़ी हारता नहीं है जीतता है या फिर सीखता है, हमें अपने खेल को शौकिया तौर पर ना खेल कर प्रोफेशनल बनाकर खेलना चाहिए, सांसद खेल महोत्सव का शुरुआत 2018 में देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरुआत किया गया, जिनका उद्देश्य स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के साथ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने का मंच है इस खेल महोत्सव में 26 खेलों को खेलो इंडिया में शामिल किया गया है, रजिस्ट्रेशन प्राप्त खिलाड़ी का चयन किया जाता है और हर साल 1000 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जाती है 5 लख रुपए की, इसलिए सभी खिलाड़ी को अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहिए, खिलावन पटेल जी ने, कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा मिल रहा है, विष्णु देव साय की सरकार खेल के प्रति प्रतिबद्ध है, सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ कब सभी स्कूलों में अलग-अलग दिनांक पर होना है, हमारे सांसद राज्य मंत्री तोखन साहू जी कई जगह खेल महोत्सव में शामिल हुए हैं, जनपद सभापति प्रतिनिधि नरेंद्र नायक ने भी बच्चों को संबोधित किया कार्यक्रम में पूर्व सरपंच जोंधरा उतरा रात्रे,समारू राम केवट, सरपंच, रामखिलावन तिवारी उपसरपंच, विकास तिवारी, बिरसिंह ध्रुव सचिव, सुखउ प्रजापति,पंचराम पटेल, दशाराम,सूरज,चंदू,जीवन, दिनेश शर्मा, राजकुमार चंदेल, सुरेश बंजारे, दिनेश तिवारी, रामखेलावन श्रीवास, शामिल रहे,ग्राम पंचायत जोंधरा के सभी पंच एवं ग्राम विकास समिति जोंधरा द्वारा अच्छी तैयारी की गई थी, सभी गांवों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह उमंग रहा, क्यूंकि ऐसा आयोजन पहली बार हुआ है,सांसद खेल महोत्सव में एकल खेल में बोरा दौड़, पैदल चाल, 100 मीटर दौड़ और तीरंदाजी,वही दलीय खेल में रस्साकसी, कबड़्डी, फुटबॉल एवं वॉलीबॉल का आयोजन किया गया इसके समापन समारोह में हाई स्कूल के छात्र छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों स्कूल का प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here