➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के सरिया तहसील अंतर्गत प्रमुख बड़े गांवों में से एक ग्राम साल्हेओना में ग्रामवासियों की ओर से आयोजित श्री श्री जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्णाहुति गुरुवार को मूर्ति,ध्वजदंड और कलश स्थापना के साथ हुई।
18 फरवरी को कलशयात्रा के साथ प्रारंभ हुई इस उत्सव के यज्ञाचार्य पं.भावेश पाणिग्राही थे जिन्होंने वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक यज्ञ पूजन को सम्पन्न कराया।
इस यज्ञ में कुल 09 दम्पति यजमान की भूमिका में थे वहीं लगातार पांच दिनों तक आयोजित इस पूजा के दौरान सभी ग्रामवासियों ने नियमों का सख्ती से पालन करते हुए भक्तिरस में सराबोर थे।
✡️ पूर्णाहुति के मौके पर पहुंचे ओपी चौधरी के प्रतिनिधि
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
अंतिम दिवस 22 फरवरी को पूर्णाहुति के मौके पर रायगढ़ विधायक एवं माननीय केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री ओपी चौधरी के प्रतिनिधि के रूप में डॉ.अजय पटेल,ग्राम पंचायत बार के सरपंच मुरारी नायक,सरिया मण्डल भाजपा के अध्यक्ष परदेशी प्रधान,महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल व राधामोहन पाणिग्राही,उपाध्यक्ष गजपति डनसेना, सरिया नगर पंचायत के अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार एवं राधाकांत देहरी ने श्री श्री जगन्नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव साल्हेओना में भाग लिया और इस महती धार्मिक अनुष्ठान के लिए ओपी जी के तरफ से समिति के अध्यक्ष लालसाय पटेल को सहयोग राशि प्रदान किया।
🔯 भक्तों के लिए था भोजन प्रसाद की व्यवस्था
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
प्रतिदिन यज्ञ की परिक्रमा और नवनिर्मित मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगता था।
ग्रामवासियों के द्वारा यज्ञ मण्डप के बगल में भण्डारे की व्यवस्था किया गया था जहां रोजाना सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
🔯 उड़ीसा के प्रसिद्ध अपेरा का हुआ मंचन
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
इस उत्सव में झूला,मीना बाजार समेत अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का लोगों ने खूब मज़ा लिया वहीं उड़ीसा प्रांत से आएं हुए प्रसिद्ध अपेरा ब्रजेश्वरी बरपाली एवं चन्द्र महल जटला ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी जिसका आनंद हजारों की तादाद में पहुंचे हुए दर्शकों ने लिया।



