Home Blog कांकेर पुलिस द्वारा आयोजित ‘बाल सुरक्षा सप्ताह’ का समापन

कांकेर पुलिस द्वारा आयोजित ‘बाल सुरक्षा सप्ताह’ का समापन

0

Conclusion of ‘Child Safety Week’ organized by Kanker Police

कांकेर पुलिस,
दिनांक -20.11.2025

Ro.No - 13672/156

कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार बालकों के संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बालकों, अभिभावकों व नागरिकों के साथ “बाल सुरक्षा सप्ताह” कार्यक्रम का दिनांक 14 नवंबर से 20 नवंबर तक किया गया आयोजन।

पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश के परिपालन में “बाल सुरक्षा सप्ताह” (दिनांक 14. 11.2025 से 20.11.2025 तक) कार्यक्रम आयोजित किये जाने के अनुक्रम में बाल संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करते हुये बालकों, अभिभावकों व नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री आशाराम नेताम एवं विशिष्ट अतिथि श्री अरुण कौशिक (नगर पालिका अध्यक्ष ), कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव श्रीरसागर की गरिमामय उपस्थिति में ,पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई. के.एलिसेला जिला उत्तर बस्तर कांकेर के निर्देशन एवं श्री दिनेश कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में तथा बाल सुरक्षा सप्ताह के नोडल अधिकारी सुश्री विंकेश्वरी पिंदे ,उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कांकेर, श्रीमती कविता धुर्वे सहायक नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक कांकेर के पर्यवेक्षण में PM श्री नरहरदेव विद्यालय कांकेर में बाल सुरक्षा सप्ताह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिले के समस्त थाना /चौकी के लगभग 2500 स्कूली बच्चों,शिक्षकों व नागरिकों के बीच शिक्षा, कैरियर गाईड, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट के प्रावधान, मानव तस्करी, बाल विवाह, बालश्रम, बाल भीक्षावृत्ति, स्वच्छता, पौष्टिक आहार, नशा के दुष्प्रभाव, सायबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना इत्यादि के बारे में जानकारी देकर जागरुक कर विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिताओं में शामिल तथा अव्वल आने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके साथ ही बच्चों को थाना भ्रमण करवाया गया।

इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री विपिन जैन, श्री योगेश साहू उप पुलिस अधीक्षक, श्री गिरिजाांकर साव उप पुलिस अधीक्षक(नक्सलऑप्स),अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (DRG), डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक (बस्तर फाइटर), रक्षित निरीक्षक श्री गोविन्द वर्मा ,ट्रैफिक प्रभारी श्री दीपक साव एवं अजाक TI श्री जितेंद्र साहू तथा श्री अनूप शर्मा, अध्यक्ष कांकेर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स श्री दिनेश रजक, शहर मण्डल अध्यक्ष एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति व अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here