Collector did surprise inspection of Narharpur, Amodha and Chavand paddy procurement centers.
केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर 21 नवम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले में धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज तहसील मुख्यालय नरहरपुर सहित चवांड़ तथा अमोड़ा के धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी केंद्रों में जरूरी मूलभूत सुविधाएं, किसानों को टोकन का आबंटन और धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली। धान उपार्जन केन्द्र नरहरपुर में उन्होंने किसानों से चर्चा की इस दौरान कृषकों ने बारदाने की कमी की बात कही। इस पर कलेक्टर ने पुराने बारदानों की व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश जिला विपणन अधिकारी को दिए। इसी तरह अमोड़ा में धान बेचने आए किसानों के लिए पेय जल की व्यवस्था करने के निर्देश समिति प्रबंधक को देते हुए कहा कि किसानों हितों को सर्वाेपरि रखते हुए केंद्रों में छाया, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम चवांड़ के धान खरीदी पहंुचे जहां पर स्थानीय सरपंच द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही किसानों की मांग पर खरीदे गए धान की समुचित सुरक्षा हेतु तार फेंसिंग कराने के लिए प्रबंधक को निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने पहंुचे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण की जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कांकेर श्री अरुण वर्मा, खाद्य निरीक्षक श्री जे.जे. नायक, जिला विपणन अधिकारी सहित मैदानी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।



