Mitanin Day was celebrated in Dhobani, Sarpanch honored her.
धोबनी – ( सरसीवा ) ग्राम पंचायत धोबनी में मितानिन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच राजीव लोचन साहू रहे। उन्होंने सभी मितानिन एवं एमटी को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया।
Ro.No - 14097/148
इस अवसर पर सरपंच साहू ने कहा कि “गांव को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने में मितानिनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शासन की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में मितानिनों का योगदान सराहनीय है।”
उन्होंने सभी मितानिनों के सेवाभाव, समर्पण और निरंतर प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत धोबनी के पंचगण भी उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी मितानिनों के उत्साहवर्धन और सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।



