Mitanin sisters were honored in Sarsiwan Nagar Panchayat by presenting them with coconut and saree.
सरसीवां – नगर पंचायत सरसीवां में मितानिन बहनों एवं माताओं के सम्मान में एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष जालना के मार्गदर्शन में, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमेश बंजारे, उपाध्यक्ष नारायण साहू, सरसीवां भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, पुरुषोत्तम बंजारे, वार्ड क्र . 5 के पार्षद लालू शर्मा, तथा वार्ड क्र. 4 के पार्षद प्रतिनिधि देवेश साहू ने संयुक्त रूप से मितानिन बहनों को श्रीफल एवं साड़ी भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि मितानिन बहनों का अथक परिश्रम, संवेदनशील सेवा तथा गांव–गांव तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुँचाने का संकल्प पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाली मितानिनें निरंतर जन–जन को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन से मितानिन बहनों में उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।



