Home छत्तीसगढ़ मुंगेली जिले में बोर्ड परीक्षा हेतु प्रश्नपत्र वितरित,20166 छात्र होंगे शामिल,परीक्षा की...

मुंगेली जिले में बोर्ड परीक्षा हेतु प्रश्नपत्र वितरित,20166 छात्र होंगे शामिल,परीक्षा की तैयारी पूरी,परीक्षा हो शांति पुर्वक करने के लिए उड़नदस्ता टीम गठित – जी.आर चतुर्वेदी डीईओ

0

मुंगेली जिला से हरजीत कुमार भास्कर की रिपोर्ट

 

Ro.No - 13672/156

मुंगेली- मुंगेली के वी. आर. साव स्कूल में आज सुबह से जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर चतुर्वेदी व सहायक जिला शिक्षा अधिकारी अजय नाथ के कुशल मार्गदर्शन में सभी स्कूलों के केन्द्रा अध्यक्षों को प्रश्नपत्र वितरण किया गया।
छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालित हाई/ हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2024 का दिनांक 01.03.2024 से परीक्षा प्रारंभ हो रही है। मुंगेली जिले में कुल 203 शासकीय/अशासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के लिए कुल 64 मुख्य परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। कक्षा 10वीं में-11,873 एवं कक्षा 12वीं में-8,293 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। जिले के परीक्षा केन्द्रों के सघन निरीक्षण के लिए जिला स्तर से 4 दल गठित किये गये हैं। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार गठित दलों के द्वारा परीक्षा दिनांक को अलग-अलग केन्द्रों में पहुंच कर निरीक्षण किया जाएगा। परीक्षा केन्द्र में निर्बाध विद्युत व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था एवं आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। मुख्य परीक्षा के सफल संचालन हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत पुजारी जी को परीक्षा नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा एक निरीक्षण दल गठित की गई है। मुख्य परीक्षा संबंधी जानकारी का विवरण निम्नानुसार है –

1. नियमित परीक्षार्थी, 10वी-11,718 एवं 12वी-8,176 कुल-19,894

2 . स्वाध्यायी परीक्षार्थी, 10वी-155 एवं 12वी-117 कुल-272

3. मुंगेली जिला में शामिल कुल परीक्षार्थी-20,166

4. जिला में कुल परीक्षा केन्द्र की संख्या-64
5. कलेक्टर महोदय का निरिक्षण दल – 04

6. जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली दल -01

7 विकासखण्ड में परीक्षा केन्द्र की संख्या, मुंगेली-24, लोरमी-23, पथरिया-17, कुल परीक्षा केन्द्र -64

8 . शास.हा.से.जिला में-63, शास. हाईस्कूल-68, शासकीय हाई/हा.से.अनुपूरक शाला का योग-131

9. अशास.हा.से.जिला में-48, अशास. हाईस्कूल-24, अशास. हाई/हा.से.अनुपूरक शाला का योग-72

10. शास./अशास.शाला, मुंगेली जिला परीक्षा केन्द्र में शामिल स्कूलों की संख्या-203

हर वर्ष से इस बार जल्दी मिला पेटी- केन्द्राध्यक्ष
आप को बता दे कि जब से मुंगेली में जिला शिक्षा अधिकारी  जी.आर चतुर्वेदी ने कमान संभाला हैं तक से मुंगेली जिले में शिक्षा विभाग में काफी कशावत देखने को मिल रहा है।
किसी कड़ी में आज सी आर साव स्कूल अंतर्गत 10वीं 12वीं के प्रश्न पत्र वितरण हेतु सभी केंद्र अध्यक्षों को समय पर बुलाया गया था जिसमें समय से पहले जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर चतुर्वेदी और सहायक शिक्षा अधिकारी अजय नाथ  समय पर पहुंच गए जिससे कि सभी केंद्र अध्यक्षों को हर वर्ष से इस वर्ष एक से दो बजे ही पेटी प्राप्त हो गई थी कई केंद्रा अध्यक्ष और शिक्षकों से सुनने मिला कि, किसी भी साल 5 बजे से पहले मुंगेली में पेटी प्राप्त नहीं हो पाती थी लेकिन इस वर्ष चतुर्वेदी सर के चुलबुली अंदाज और अधिकारी कर्मचारियों को अपना मानकर स्वयं काम करने के वजह से ही यह संभव हो पाया।
जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर चतुर्वेदी व सहायक जिला शिक्षा अधिकारी अजय नाथ ने बसों को गंतव्य के लिए रवाना किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here