Home छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

0

 

नारायणपुर :- शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं वीरांगना रामवती मडिया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर के संयुक्त तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 23 से 25 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है,यह कार्यक्रम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली तथा आईआईटी भिलाई इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आज 24 फरवरी 2024 को कार्यशाला का द्वितीय दिवस है आज के प्रथम प्रशिक्षक श्री हेमराज ठाकुर जी जिन्होंने बैंकिंग व्यवस्था पर सुश्री आरती वानकर ने डिजिटल बैंकिंग पर,श्री रोहित पाल जी ने प्राथमिकता आधारित क्षेत्र व लोन व्यवस्था विषय पर प्रतिभागियों को जानकारी दी। सभी प्रशिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के द्वारा प्रतिभागियों को बहुत ही मनोरंजक तरीके से वित्तीय जानकारी प्रदान की । प्रतिभागियों ने भी समस्त गतिविधियों में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दी।कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा दोनों महाविद्यालय के समस्त अधिकारी , कर्मचारी,और अतिथि व्याख्याताओं ने अपनी उपस्थित दी।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here