Bhanu Pratappur police station arrested the accused of vehicle theft and sent them to jail.
थाना भानुप्रतापपुर
दिनांक 24.11.2025
इस्तगासा क्रमांक o1/ 2025- धारा 35(1+ड)बी.एन. एसएस,
आरोपीः- (01)कार्तिक शेट्टी पिता वासुदेव शेट्टी उम्र 20 वर्ष निवासी बाजारपारा भानुप्रतापपुर हाल – कब्रिस्तान पारा संबलपुर (02) नसरुद्दीन खान पिता अब्दुल गफ्फार खान उम्र 26 वर्ष निवासी शंकर नगर मुल्ला, (03) वासुदेव शेट्टी पिता पड़वेलू सिटी उम्र 42 वर्ष निवासी बाजारपारा हाल- कब्रिस्तान पारा संबलपुर भानुप्रतापपुर जिला कांकेर छत्तीसगढ़,
मामले का संक्षिप्त विवरण श्रीमान उमनि- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर इन्दिरा कल्याण ऐलिसेला IPS के दिशानिर्देशन में समय-समय पर थाना क्षेत्र के अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर आकाश श्रीश्रीमाल IPS दिशा निर्देश अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख द्वारा गठित टीम दिनांक 3/11/2025 को जुर्म जरायम पतासाजी एवं कस्बा भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि भानुप्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत में ग्राम संबलपुर बस स्टैंड में तीन व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल मैं घूम रहे हैं एवं उक्त मोटरसाइकिलों को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे है, की सूचना पर थाना भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा संभावित स्थानों में दबिश देकर आरोपियो को घेरा बंदी कर पूछताछ करने पर आरोपियो अपना नाम (01)कार्तिक शेट्टी पिता वासुदेव शेट्टी उम्र 20 वर्ष निवासी भानुप्रतापपुर बाजार (02) नसरुद्दीन खान पिता अब्दुल गफ्फार खान उम्र 26 वर्ष निवासी शंकर नगर मुल्ला, (03) वासुदेव शेट्टी पिता पड़वेलू सिटी उम्र 42 वर्ष निवासी बाजारपारा भानुप्रतापपुर जिला कांकेर छत्तीसगढ़ होना पाया गया, तीनों आरोपियो के कब्जे से एक-एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया, आरोपियों द्वारा अलग-अलग स्थान से चोरी करना, अपराध कारित करना स्वीकार करने से तीनों आरोपियों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2025 धारा 35(1+ड) तैयार किया जाकर आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया, थाना भानुप्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत अवैध गतिविधि की विधियों की रोकथाम हेतु लगातार दबीश देकर कार्रवाई की जा रही है थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख द्वारा गठित टीम, के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने में विशेष योगदान रहा है।*



