Home Blog सफलता की कहानी : किसानों की मेहनत और फसलों की रंगत उपार्जन...

सफलता की कहानी : किसानों की मेहनत और फसलों की रंगत उपार्जन केंद्रों में बिखर रही

0

Success Story: Farmers’ hard work and the richness of their crops are visible at procurement centres

ग्राम चवांड़ के किसान राधेश्याम के चेहरे की मुस्कान बयां कर रही प्रदेश सरकार की सफलता

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 25 नवम्बर 2025/ किसानों के खेतों की मेहनत और फसलों की रंगत अब धान खरीदी केंद्रों में दिखने लगी है। पिछले छह माह में बीज से पौधे व पौधों से तैयार हुई धान की बालियों की पूरी-पूरी कीमत अपने श्रमवीर किसानों को प्रदेश सरकार चुका रही है। गत वर्ष की भांति वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में भी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से छत्तीसगढ़ सरकार कृषकों से धान का क्रय कर रही है, जिसकी झलक उनकी संतुष्टि और मुस्कान के पीछे देखी जा सकती है। जिले के नरहरपुर विकासखंड के ग्राम रामपुर निवासी किसान श्री राधेश्याम साहू ने अपनी मेहनत और लगन से बेहतर उपज प्राप्त कर इस वर्ष चवांड़ धान उपार्जन केन्द्र में 23 क्विंटल धान बेचा है। किसान श्री साहू ने बताया कि उनकी 1.20 एकड़ कृषि भूमि में परंपरागत तरीके से धान की फसल ली जाती है। उन्होंने बताया कि उनके तीन सदस्यीय परिवार में पत्नी खेती-किसानी में हाथ बंटाती हैं, वहीं उनका पुत्र राजमिस्त्री का कार्य कर परिवार का सहयोग करता है।

किसान श्री राधेश्याम साहू ने कहा कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी ने किसानों को बड़ी राहत दी है। समय पर खरीदी, सुविधाजनक व्यवस्था और किसानों की मेहनत का उचित दाम मिलने से जीवन में खुशहाली आई है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा- “धान बेचकर प्राप्त पैसे से अपने परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के साथ खेती को और बेहतर व उन्नत बनाने की कोशिश रहेगी।“ इस प्रकार राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहलाने वाली कृषि और किसानों के अथक परिश्रम का मूल्य देने में छत्तीसगढ़ सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। प्रदेश के किसानों के चेहरे पर आत्मसंतुष्टि और मुस्कान लाने सरकार का भगीरथ प्रयास सफल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here