Home Blog ग्राम तेलावट में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला में पशुपालकों ने दिखाई...

ग्राम तेलावट में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला में पशुपालकों ने दिखाई रुचि

0

Livestock farmers showed interest in the district level cattle fair organized in village Telawat.

उत्तर बस्तर कांकेर, 27 नवम्बर 2025/ रजत जयंती के तहत पशुधन विकास विभाग द्वारा विकासखण्ड कांकेर के ग्राम तेलावट में आज जिला स्तरीय पशु मेला उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल में पशु पालन को बढ़ावा देना, नवीन तकनिकों से पशु पालकों को परिचित कराना और लाभान्वित करना था।

Ro.No - 13672/156

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला स्तरीय समिति गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री सोनसाय साहू ने पशुपालकां को संबोधित करते हुए कृषि के साथ गौपालन कर आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया। साथ ही गौ-संरक्षण, संवर्धन और पंच गव्य उत्पादों के लाभ के बारे में जानकारी दी। पशु मेला स्थल पर विभिन्न नस्लां के दुधारु गाय, उन्नत बछिया, स्वस्थ बछड़ा-बछिया, बैल-भैंस जोड़ी, बकरी, भेड़, मुर्गी-मुर्गा एवं सूकर की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें ग्रामीणों ने रुचि दिखाई। पशुधन विकास विभाग के विशेषज्ञों द्वारा पशुओं के उचित देखभाल, उन्नत पशुपालन, नस्ल सुधार व नवीन तकनीकों और योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here