Home Blog डिजिटाइजेशन पूर्ण करने वाले उत्कृष्ट बीएलओ को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र सौंपा

डिजिटाइजेशन पूर्ण करने वाले उत्कृष्ट बीएलओ को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र सौंपा

0

The Collector presented a certificate of appreciation to the best BLO who completed digitization.

कहा- आयोग द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने में बीएलओ ने अहम भूमिका निभाई

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 27 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के अद्यतन एवं शुद्धिकरण हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इसके तहत बीएलओ 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर के बीच मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं प्राप्त कर डिजिटाइजेशन एवं सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केन्द्रों में शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले 37 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आज दोपहर आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला एसआईआर सत्यापन का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और जिले में नियुक्त सभी बीएलओ बेहतर ढंग से सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। यह अत्यंत महत्वपूर्ण और अति आवश्यक कार्य है, किन्तु मैदानी स्तर पर अनेक प्रकार की कठिनाइयां आती हैं जिनका निराकरण बीएलओ ने अपने स्तर पर बेहतर तरीके से किया है। यह अपने-आप में एक प्रशंसनीय कार्य है, जिसमें बीएलओ ने अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन करने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले तीनों विधानसभा क्षेत्र से आए 37 बीएलओ को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र सौंपकर अपनी शुभकामनाएं दीं। साथ ही कलेक्टर के समक्ष बीएलओ ने फील्ड में आई कठिनाइयों और समस्याओं का उनके द्वारा किए गए समाधानकारक प्रयासों के बारे में अपने अनुभव साझा भी किए।

कलेक्टर के हाथों सम्मानित होने वाले बीएलओ में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-79 अंतर्गत प्राथमिक शाला हिमोड़ा के बीएलओ नोहर लाल पोर्ते, प्राथमिक शाला मंडागांव के ओमप्रकाश दुग्गा, प्राथमिक शाला संबलपुर के कमलेश रावटे, प्राथमिक शाला कलगांव के कपिल राम साहू, प्राथमिक शाला चारगांव के इंदेश कुमार मंडावी, प्राथमिक शाला बैहासाल्हेभाट के मुकेश कुमार फांफा, प्राथमिक शाला आनंदनगर के अभिजीत राय, प्राथमिक शाला शांतिनगर के नबीन कुण्डू, प्राथमिक शाला पी.व्ही.3 शारदानगर के रंजीत कर, प्राथमिक शाला कमलपुर के गणेश दास, प्राथमिक शाला जयपुर 51-52 के बीएलओ मृणाल कांति बाला, नवीन कुंडू, बनानी बैनर्जी, शुभाशीष नाग और विकास मंडल को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-80 अंतर्गत प्राथमिक शाला पलेवा के सतीश कुमार सोनकर, प्राथमिक शाला कानापोड़ के पप्पू सिन्हा, माध्यमिक शाला जेपरा के बीएलओ चिंताराम गंगबेर, प्राथमिक शाला टिकरापारा के ईगलाल खरे, प्राथमिक शाला जेपरा के केशोराम साहू, हायर सेकेण्डरी स्कूल बैजनपुरी के अजय कुमार भेड़िया, डुमरकोट के योगेन्द्र कुमार यदु, हावरकांदल के मनोज कुमार जुर्री, हायर सेकेण्डरी स्कूल सेलेगांव के विजेन्द्र कुमार बंजारे, माध्यमिक शाला डुमरकोट के चिरंजीव देवांगन, माध्यमिक शाला हरनपुर के चंद्रहास भास्कर, नरसिंगपुर के रोशन जैन, मिडिल स्कूल भण्डारडिगी के मनोज देवांगन और प्राथमिक शाला झिटकाटोला के किशोर कुमार कोसमा को प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
कांकेर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-81 अंतर्गत प्राथमिक शाला बदबनी के बीएलओ अनिरूद्ध कुमार चंद्रवंशी, प्राथमिक शाला बरेठीनबाहरा के मोतीसिंग नेताम, प्राथमिक शाला ढेकुना के जी.आर. साहू, प्राथमिक शाला झलियामारी के केशव लाल साहू, प्राथमिक शाला भैंसमुण्डी के देवेन्द्र कुमार पटेल, बोरगांव के नमिता वट्टी, ईरादाह के शिवकुमार साहू तथा बुधियारमारी के बीएलओ कमलेश कुमार भूआर्य को शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं एसडीएम कांकेर श्री अरूण कुमार वर्मा एवं निर्वाचन शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here