Home Blog जनपद पंचायत बीजापुर की सामान्य सभा में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

जनपद पंचायत बीजापुर की सामान्य सभा में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

0

Detailed review of development plans in the general meeting of Janpad Panchayat Bijapur

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जनपद पंचायत बीजापुर की सामान्य सभा की बैठक 27 नवंबर 2025 को जनपद सभाकक्ष में अध्यक्ष सोनू पोटाम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, प्रगति तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

Ro.No - 13672/156

बैठक में जनपद पंचायत के सीईओ पी.आर. साहू ने विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी कल्पना रथ ने एनआरसी केंद्र गंगालूर में कुपोषित बच्चों को दाखिल कराने हेतु जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। सहायक खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कोन्ड्रा ने शैक्षणिक संस्थाओं के निरीक्षण तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बीएमओ डॉ. गवेल ने आयुष्मान कार्ड बनाने में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी तथा दिसंबर में होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम की तैयारी संबंधी जानकारी दी।

बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएचई, जलसंसाधन, क्रेडा, पशुपालन, मत्स्य, कृषि, खाद्य एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित सभी विभागों ने अपने-अपने विकास कार्यों और स्वीकृत योजनाओं की जानकारी साझा की। वन विभाग के प्रतिनिधियों ने नियद–नेल्लानार क्षेत्र में लंबित वन अधिकार आवेदनों एवं तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खातों की केवाईसी प्रक्रिया में सहयोग का अनुरोध किया।

अंत में सीईओ साहू ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जनपद सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की और सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here