Paddy procurement: Transparent process boosts farmers’ confidence
केंद्रों में किसानों को सुविधा के सभी इंतजाम
मस्तूरी बिलासपुर जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी की प्रक्रिया से किसान खुश हैं। केंद्रो में बारदाने की उपलब्धता, व्यवस्था व कर्मचारियों के सहयोग से धान बेचने पहुंचे किसान संतुष्ट दिखे। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के एरमसाही सेवा सहकारी समिति पहुंचे किसानों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों का पूरा ध्यान रखा है।
ग्राम एरमसाही के किसान राम साहू ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी के लिए समुचित इंतज़ाम किए गए हैं। केंद्र में बारदाने की उपलब्धता के साथ ही टोकन कटने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई। उन्होंने बताया कि वे इस वर्ष 163 कट्टी धान बेचने केंद्र पहुंचे हैं, और खरीदी केंद्र पर टोकन कटने से लेकर धान तौलने तक की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही। केंद्र में बारदाना उपलब्ध है, कर्मचारी सहयोगी है और किसानों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ पहले से सुनिश्चित थी। एरमसाही केंद्र में धान बेचने आए ग्राम हरदाडीह के किसान कलश राम साहू ने बताया कि वे 76 कट्टी लेकर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किए जाने से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है। इस राशि से उनकी आय में स्थिरता आई है और खेती को आर्थिक मजबूती मिली है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की नियमित आकिस्तें बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों में बड़ा सहयोग देती हैं। दोनों किसानों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने किसानों की कठिनाइयों को समझकर जो निर्णय लिए हैं, उनके परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे हैं।



