Home Blog जांजगीर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण एक दिसंबर से

जांजगीर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण एक दिसंबर से

0

Musical Shrimad Devi Bhagwat Mahapuran in Janjgir from December 1

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर के वार्ड नंबर-24 में भीमा तालाब के पास गुप्ता परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का आयोजन एक दिसंबर 2025 से रखा गया है। कथा व्यास पीठ पर पंडित कामता प्रसाद विराजमान होंगे। वहीं पंडित सुजल दास वैष्णव उनके साथ रहकर प्रतिदिन कथा पाठ करेंगे।

Ro.No - 13672/156

आयोजक भोज राम गुप्ता एवं श्रीमती राजेश्वरी गुप्ता ने बताया कि स्व. छोटेलाल गुप्ता एवं स्व. श्रीमती कौशल्या बाई गुप्ता की स्मृति में हमारे निवास स्थान वार्ड नंबर-24 भीमा तालाब के पास जांजगीर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण एक दिसंबर 2025 को कलश यात्रा एवं देवी पूजन के साथ प्रारंभ होगा। इसी क्रम में दो दिसंबर 2025 को सृष्टि उत्पत्ति एवं मधु कैटभ जन्म, तीन दिसंबर 2025 को व्यास जन्म व हैग्रीव जन्म, चार दिसंबर 2025 को सुदर्शन उपाख्यान एवं हरिश्चंद्र कथा, पांच दिसंबर 2025 को सती चरित्र एवं मां पार्वती जन्म, छह दिसंबर 2025 को शिव विवाह एवं ताड़कासुर वध, सात दिसंबर 2025 को गणेश जन्म एवं जलंधर चरित्र, आठ दिसंबर 2025 को मां काली, चामुंडा, शुंभ- निशुंभ वध, नौ दिसंबर 2025 को महिषासुर वध, रक्तबीज संहार, हवन, चढ़ोत्री व शोभायात्रा एवं 10 दिसंबर 2025 को गीता पाठ, चढ़ोत्री व ब्राह्मण भोज कार्यक्रम संपन्न होगा। आयोजन को सफल बनाने में प्रकाश गुप्ता, श्रीमती कविता गुप्ता, रवि गुप्ता, श्रीमती मधु गुप्ता, विजय केशरवानी, श्रीमती आरती केशरवानी, प्रतीक गुप्ता, प्रगति गुप्ता, आयुष गुप्ता, विमान गुप्ता, अंशु केशरवानी, वीरू केशरवानी सहित गुप्ता परिवार के अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here