Home Blog सूतीउरकुली परिक्षेत्र साहू संघ का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न

सूतीउरकुली परिक्षेत्र साहू संघ का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न

0

Unopposed election of Sutiurkuli area Sahu Sangh completed

बिलाईगढ़ – सूतीउरकुली परिक्षेत्र साहू संघ सूतीउरकुली में 23 नवंबर को नामांकन दाखिल होने के बाद, दिनांक 25 नवंबर को साहू भवन सूतीउरकुली में निर्वाचन प्रक्रिया विधिवत एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। इस निर्विरोध निर्वाचन में विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं परिक्षेत्र अध्यक्ष माधो साहू ,उपाध्यक्ष कमलेश साहू ,महिला उपाध्यक्ष सुमित्रा साहू , पुरुष संगठन सचिव चंद्रेश साहू , महिला संगठन सचिव सुलोचनी साहू , सचिव लकेश्वर साहू ,कोषाध्यक्ष – तुकराम साहू चयन के पश्चात परिक्षेत्र अध्यक्ष माधो साहू ने कहा कि वे समाज में रहकर सामाजिक नियमों का पालन करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज सुधार के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। निर्वाचन सम्पन्न होने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सामाजिक बंधुओं ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here