Home Blog ग्राम धोनी में गौरा-गौरी उत्सव धूमधाम से संपन्न

ग्राम धोनी में गौरा-गौरी उत्सव धूमधाम से संपन्न

0

धोबनी — धोनी में इस वर्ष गौरा-गौरी का पारंपरिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। आज शनिवार को चल-माटी का रस पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूरा किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

रात्रि कालीन में भगवान शिव का भव्य -बाराती जुलूस निकाला गया, जिसमें ग्रामीणों ने नृत्य-गान करते हुए उत्सव का आनंद लिया। और पारम्परिक बाजे के धुन में व मादर के धुन के साथ निकली बारात ने पूरे गांव का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण कर दिया।

Ro.No - 13672/156

काफी समय बाद गांव में गौरा-गौरी का आयोजन होने से ग्रामीणों में खास उत्साह देखा गया। छत्तीसगढ़ की यह प्राचीन परंपरा ग्रामवासियों की आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने एकजुट होकर अपनी परंपराओं का पालन किया और पूरे गांव में उल्लास का वातावरण बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here