एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 17 मलेरिया मरीज मिले, ग्रामीणों की भारी भीड़
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर ब्लॉक के HWC पीडिया अंतर्गत ग्राम अंडरी में स्वास्थ्य टीम गंगालूर द्वारा आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुँचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। दुर्गम नेल्लानार क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएँ सुलभ कराने के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में ग्रामीणों की उपस्थिति उम्मीद से कई गुना अधिक रही।
शिविर में कुल 54 ओपीडी एवं 54 आरडी टेस्ट किए गए, जिनमें से 17 मलेरिया PF पॉजिटिव पाए गए—3 लक्षण सहित तथा 14 लक्षण रहित। इसके अलावा 4 बुखार मरीज, 11 सर्दी–खाँसी, 6 चर्म रोग, 1 उल्टी/दस्त और 1 ANC जाँच दर्ज की गई।
टीबी एवं कुष्ठ की 54 स्क्रीनिंग में 1 संभावित कुष्ठ मरीज भी चिन्हित हुआ। वहीं NCD स्क्रीनिंग में 24 लोगों की जाँच की गई, जिसमें कोई भी हाई BP या हाई शुगर मरीज नहीं मिला। शिविर के दौरान टीकाकरण 2, अन्य 5 सेवाएँ भी प्रदान की गईं।
स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को मलेरिया-टीबी नियंत्रण, स्वच्छता, पोषण, एवं रोगों से बचाव के उपायों के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अंडरी जैसे दुर्गम क्षेत्रों में ऐसे शिविर जीवनरक्षक साबित होते हैं और भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।



