Home छत्तीसगढ़ 35 पाव देशी शराब तथा मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी मालखरौदा पुलिस...

35 पाव देशी शराब तथा मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी मालखरौदा पुलिस ने द्वारा गिरफ्तार

0

 

सक्ती। मालखरौदा थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि मामला इस प्रकार है कि दिनांक 24-02-24 को मुखबिर से सूचना मिला था कि आरोपी सेतराम साहू निवासी सकर्रा, भारी मात्रा में देशी शराब परिवहन कर ले जा रहा है सूचना पर थाना मालखरौदा पुलिस के द्वारा आरोपी का घेराबंदी कर पोता नहर रोड के पास आरोपी सेतराम साहू पिता तीज राम साहू, उम्र 37 वर्ष, निवासी – सकर्रा, थाना मालखरौदा जिला सक्ती के कब्जे से 35 पाव ( 6.5 लीटर) देशी प्लेन शराब तथा शराब को परिवहन करने में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल होंडा सीबी शाइन क्रमांक CG 11 AQ 4424 को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी को शक्ति जेल दाखिल किया गया है । ज्ञात हो कि आरोपी शराब बेचने का आदि है, पूर्व में भी थाने में उसके विरुद्ध में कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में थाना मालखरौदा के उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश कंवर, ASI संतोष तिवारी, ASI राधे श्याम राठौर, आरक्षक – रोहित सिदार, प्रमोद खाखा, शत्रुघन जांगड़े, महिला आरक्षक गीतांजलि चंद्रा का योगदान रहा ।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here